फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौबीस घंटे में एक डिग्री गिरा तापमान, तीसरे दिन भी बादलों के पीछे छिपे रहे सूर्यदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी दर्ज की गई। शाम चार बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीसरे दिन शनिवार को थोड़ी ही देर के लिए सूर्य देव दिखे फिर बादलों की ओट में छिप गए। बादलों के चलते दिनभर धुंध छाया रहा। शाम होते ही कुछ स्थानों पर कोहरे का असर रहा। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। ट्रेनें देरी से आई। रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनें छह से सात घंटे तक विलंब से आई। गलन व ठंड के बीच रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठिठुरते नजर आए। अलाव व्यवस्था की नहीं दिखी। ग्रामीण क्षेत्रों नहीं दिखा अलाव : शेरवां। कोहरे के चलते शनिवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी चौराहे और बाजारों में अलावा नहीं दिखा। राहगीर ठिठुरते नजर आए। ठंड बढ़ने पर पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालक संतोष चौबे ने बताया कि ठंड के चलते गाय, भैंस दूध कम दे रही है। पहले भैंसउनकी आठ लीटर दूध दे रही थी। ठंड बढ़ने पर पांच लीटर ही दूध दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें