फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 72 घंटे से तापमान छह डिग्री पर, धूप नहीं दे सकी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। 72 घंटे से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक धूप जरूर निकली लेकिन सर्द हवाओं के कारण बेअसर रही। धूप में बैठे लोगों को भी कंपकंपी छूट रही थी। हालांकि दोपहर में अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में चहल-पहल अधिक रही। शाम होते ही फिर से बढ़ी गलन से लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 72 घंटे से अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पर थमा है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को देर शाम हल्का कोहरा देर रात तक छाया रहा। शुक्रवार की सुबह कोहरा तो नहीं रहा लेकिन सर्द हवाओं के साथ गलन बनीं रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा कचहरी, रमईपट्टी, अस्पताल रोड, वासलीगंज, घंटाघर सहित अन्य बाजार में चहल-पहल अधिक रही। शाम होते गलन बढ़ने लगी। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया आने वाले तीन से चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मिर्जापुर, वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने कहा बारिश की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड व गलन में वृद्धि हो सकती है। सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें