जाति प्रमाणपत्र न बनने से जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा से अनुसूचित जनजाति के बच्चे वंचित हो रहे थे। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला, मालुआं, रामपुर रेक्सा, पथरौर, पड़रिया कला समेत दर्जनों गांव के छात्रों का जाति प्रमाणपत्र न बनने से वे जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा में बैठने से वंचित हो रहे हैं। 8 नवंबर को एक हिंदी दैनिक अखवार में राष्ट्रपति ने मिर्जापुर समेत 13 जिलों में गोंड़ जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद एससी एसटी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सुरेंद्र गोंड़, राकेश गोंड़, सूरज गोंड़, राजाराम गोंड़ समेत दर्जनों लोगों ने आवेदन तो कर दिया पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बताया जा रहा था कि जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए शासन से अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। शनिवार को पटेहरा विद्यालय पहुंची मड़िहान तहसीलदार नूपुर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल कुंअर को बताया कि अखबार में जो भी साक्ष्य मांगे गए हैं उनके अनुसार प्रमाण पत्र जारी कराएं।