फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुर्गी फार्म में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत खम्हवां जमती गांव में सोमवार की रात एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले कर्मचारी की 14 वर्षीय भतीजी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में फंदे पर लटका देख उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खम्हवां जमती गोलकी गांव स्थित पहाड़ी के समीप अब्दुल गफ्फार का मुर्गी फार्म है। मुर्गी फार्म पर लखीमपुर खीरी जिले के गवरी फंटा थाना क्षेत्र के सुंडा निवासी छोटे लाल काम करता है। उसके साथ उसकी भतीजी राधा (14) पुत्री पद्दू भी रहती थी। राधा सोमवार को मुर्गी फार्म के स्टोर रूम में लोहे के एंगल पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। रात में स्टोर रूम से सामान लेने गए कर्मचारी ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर छोटेलाल और मुर्गी फार्म मालिक अब्दुल गफ्फार मौके पर पहुंच गए। किशोरी राधा को फंदे से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें