फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद मिली किशोरी, युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाने में नौ माह पहले दर्ज मुकदमे में संतनगर पुलिस ने बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी युवक फरार है। किशोरी के गर्भवती होने की भी सूचना है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि उसी विद्यालय में पढ़ रहा 19 वर्षीय युवक उसे बहलाकर भगा ले गया। एक बार पहले भी भगाकर ले जाने पर परिजनों ने उसे बरामद किया था। किशोरी नौ माह से लापता थी। इस बीच बुधवार को संतनगर पुलिस ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के गर्भवती होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट के आदेश से नाबालिग की खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर किशोरी को बरामद कर लिया गया। उसके साथ का युवक फरार हो गया। किशोरी को गर्भवती होने पर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें