फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से किशोरी की मौत, आठ मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोविड से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि इलाज के बाद सात संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आठ नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 57 हो गई है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती रही है। बीते सोमवार को जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला था, परंतु मंगलवार को 17 कोविड संक्रमित मिले थे। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. बीके भारती ने बताया कि बुधवार को 1207 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें आठ संक्रमित मिले हैं। इनमें लालगंज निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, संडवा निवासी 16 वर्षीय किशोर, रानी चौकिया से 62 वर्षीय वृद्ध व 60 वर्षीय वृद्धा, टीकापुर निवासी 22 वर्षीय युवती, भटेवरा निवासी 19 वर्षीय युवक, विरोही निवासी 25 वर्षीय पुरुष, भटेवरा निवासी 42 वर्षीय महिला शामिल है। इस बीच इलाज के बाद सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को फेफड़े से संबंधित बीमारी होने पर आठ अगस्त को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जहां कोविड जांच में किशोरी की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में कुल कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 12246 हो गई है। इनमें से 12074 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 127 मरीजों की कोविड से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें