हलिया। उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बगदरा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बिजली गिरने से अचेत हो गई। परिजन उसे निजी साधन से पीएचसी हलिया लेकर आए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा गांव निवासी मुनेश्वर की 14 वर्षीय पुत्री सरिता सिवान में दोपहर में करीब डेढ़ बजे शौच के लिए गई थी। बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से वह अचेत होकर गिर गई। आस-पास के लोग और परिजन देखने गए तो खेत में किशोरी अचेत पड़ी थी। परिजन उसे निजी साधन से पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉ. विवेक खरे ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता खेती और मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से मौत होने के मामले में परिजन अपने थाने में पोस्टमार्टम कराने के लिए कह रहे हैं। जिसकी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।