मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी रेल लाइन शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद लोगोंं की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद रेलवे लाइन पर शव पड़ा देख उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाया।
क्षेत्र के सबरी बाबा की मड़ई मोहल्ला निवासी करिश्मा (17) सुबह छह बजे के करीब घर से निकली थी। सबरी साई गार्डेन के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से करिश्मा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को रेल लाइन पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। करिश्मा हाईस्कूल की छात्रा थी। पिता हरिशंकर सरोज ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। पिता ने बताया कि पुत्री सुबह घर से निकली थी। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई।