लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव में बुधवार को दोपहर में छत पर लगे लोहे की राड पर साड़ी का फंदा बनाकर एक किशोरी लटक गई। खोजते हुए परिजन छत पर पहुंचे तो फंदे से उसका लटकता शव मिला।
लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत किरहा गांव निवासी सत्य नरायण मोदनवाल की पुत्री मोनिका मोदनवाल (17) कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार को दोपहर में परिवार के लोग सोए थे। मोनिका पक्के मकान की छत पर गई। वहां लोहे की राड के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। थानाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि फंदे पर लटककर किशोरी ने जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।