फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तख्त पर सोई किशोरी को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़िया-भावां गांव में मंगलवार की देर रात शालू (18) की करैत सांप ने डस दिया। मौत हो गई। डढ़िया-भावां निवासी राजाराम ने बताया की बेटी शालू रात में अपने घर में तख्त पर सोई थी। तभी जहरीले करैत सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी मड़िहान ले गए। डॉ. राधेश्याम वर्मा ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मिर्जापुर जा रहे थे, तभी बरकछा के पास रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें