फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेमी से मिलने से रोका तो किशोरी ने पी लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। सोनभद्र जिले के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने प्रेमी से मिलने से रोका तो उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर-सोनभद्र जिले के बॉर्डर पर स्थित सोनभद्र के एक गांव की एक किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध हो गया। किशोरी अपने घर से चुपके से प्रेमी से मिलने उसके घर चली जाती थी। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। इसकी भनक लगने पर परिजन सचेत हुए और उन्होंने किशोरी का प्रेमी से मिलना-जुलना बंद करा दिया। किशोरी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। उधर, प्रेमी से न मिल पाने के कारण किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। शुक्रवार को देर रात उल्टी होने व मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे मिर्जापुर जिले के सीएचसी राजगढ़ ले गए। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने किशोरी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। डाॅ. संतलाल ने बताया कि दूसरे जनपद जिले की किशोरी जहर खाकर आई थी। उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालात में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें