फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्नान करते समय डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के रामनगर सिकरी गांव में बुधवार को दोपहर में गंगा में स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। परिजनों ने बचाने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणाें ने किशोर को बाहर निकला। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रामनगर सिकरी गांव निवासी अजित सिंह (15) पुत्र श्रीराम सिंह बुधवार को दोपहर में परिजनों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय वे गहरे जल में जाने से डूबने लगे। उन्हें डूबते देख परिजनों ने बचाने की कोशिश की, परंतु असफल रहे। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गांव के तैराकों ने गंगा में तलाशी अभियान चलाकर घंटे भर बाद किशोर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय किशोर डूब गया था। शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। उसकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें