मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सेवा सप्ताह के तहत रविवार को संगमोहाल में बच्चों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की नेतृत्व में नगर मंडल पश्चिम के मोहल्ले सगंमोहाल की बस्ती में जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश दुबे व कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा मोटी के संयोजन में बच्चों को पढ़ाई सामग्री के साथ मिष्ठान्न व कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी दिया गया। जिला महामंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं। नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश को विकसित करने के लिए लम्बे विजन से प्रधान सेवक के रूप में भारत को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा मोटी ने कहा की नरेन्द्र मोदी हर भारतीय के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश दुबे, रजनीकांत राय, नगर मंत्री प्रशांत पांडेय, प्रदीप साहू, आनंद साहू, आर्यन अंसारी, पवन गुप्ता, सतेन्द्र त्रिपाठी, अंकित सिंह गहरवार, शिव शरण सिंह सहित आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।