फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मांगें पूरी कराने के लिए धरना देंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की विंध्याचल मंडल इकाई की रविवार को बीएलजे इंटर कॉलेज परिसर में बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 18, 19 और 20 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान, तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं तथा पुरानी पेंशन आदि की मांगों पर भी विचार - विमर्श किगा गया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि आठ जुलाई से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी लेने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से उसका समाधान कराया जाएगा। अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह तथा संचालन प्रेम बहादुर सिंह ने किया। बैठक में वीरेंद्र प्रताप तिवारी, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें