फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को भी कराना होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को कोविड टीकाकरण कराना होगा। इसके लिए शासन से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस समय कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यालय खोल दिए गए हैं लेकिन इसके साथ ही सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने कहा है कि सभी शिक्षक अपना टीकाकरण करा लें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई भी हो सकती है। जैसा कि संभावना जतायी जा रही है कि तीसरी लहर में सर्वाधिक खतरा बच्चों को है और विद्यालय में बच्चों के निकट शिक्षक व रसोईयां ही रहते हैं। रसोईयों को पहले ही टीकाकरण का निर्देश दिया गया था। अब शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है। हालांकि अधिकांश लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। चाहे वह शिक्षक हो या न हो। कम से कम बड़ी संख्या में लोगों ने टीके की पहली डोज तो ले ही ली है। इसके बाद भी कुछ लोग छूट गए हैं। उनसे भी टीकाकरण कराने को कहा जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक टीकाकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें