फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें : वेदप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के भोला सभागार में संयुक्त सचिव का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वेद प्रकाश राय, संयुक्त सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश तथा संदीप राय, डाइट प्रवक्ता मऊ का संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि शिक्षक ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए समाज को नई दिशा और दशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दाैरान उमाशंकर सिंह, मंजू लता राय, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार राय, यशवंत सिंह, राजेश सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें