फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा के लिए शिक्षक चलाएं जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को जिले के सभी अनुदानित, राजकीय एवं स्व-वित्तपोषित महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ जूम मीटिंग की। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के समस्त महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराए जाने क लिए जागरूक करें। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से नामित डॉ. मुकेश पंत ने फ्लैग कोड के अनुसार राष्ट्रीय झंडे के सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित कर वितरण एवं उसके बाद वापस कलेक्शन की व्यवस्था पर जोर दिया। कहा कि कार्यक्रम के बाद झंडे को अपने सबसे नजदीकी किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा कराया जाए। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर वीना सिंह, समन्वयक डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. भवभूति मिश्र, डॉ. अशोक कुमार सिंह चंदेल सहित जिले के समस्त प्राचार्य जूम मीटिंग में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें