राजगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को पांच प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें तीन अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अध्यापकों की रिपोर्ट ऑनलाइन बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई। वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वही बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यापकों को फटकार लगाया। इस दौरान एक अध्यापक, एक अनुदेशक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र शुक्ला ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों की सूची कार्यवाही के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन भेज दी गई है।