फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक प्रशिक्षण संस्थान में छात्रा को रंग लगाते समय छेड़खानी करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।बृहस्पतिवार को सुबह एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो होली के आस-पास का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति एक छात्रा को रंग लगा रहा है। दूसरी छात्रा वीडियो बना रही है। रंग लगाते हुए व्यक्ति छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा है। मना करने के बाद भी व्यक्ति रंग लगा रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि व्यक्ति एक प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापक है, जो छात्रा को रंग लगा रहा है। कई लोगों ने वीडियो ट्वीट की अध्यापक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सीओ नगर ने कटरा कोतवाली पुलिस के साथ दोपहर बाद आरोपी शिक्षक विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय सिंह एक प्रशिक्षण संस्थान में फिटर के पद पर तैनात है। वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके निलंबन का प्रस्ताव निदेशक को भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो से संज्ञान में आया कि व्यक्ति द्वारा छात्रा को गलत तरीके से रंग लगाया जा रहा है। वीडियो होली के समय का है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। महिला संबंधी अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें