फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी विजिल पर प्राप्त सूचना पर अविलंब उठाएं कदम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सी विजिल एवं ई-सुविधा पोर्टल पर सिंगल विंडो सिस्टम आदि काउंटरों पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सी विजिल पर प्राप्त सूचनाओं पर अविलंब कदम उठाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कंप्यूटर पर दर्ज शिकायतों तथा अन्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर चुनाव प्रचार, विज्ञापन, पेड न्यूज, पोस्टर, बैनर आदि के बारे में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सी विजिल एप का उपयोग कर कोई नागरिक लाइव फोटो और वीडियो खींचकर भेज सकता है। उस पर तत्काल कदम उठाए जाते हैं। एकल काउंटर सुविधा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यह राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों तथा जनसभा, रैली, जुलूस, वाहन आदि से संबंध में अनुमति लेने के लिए खोली गई है। कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव के दौरान डिस्ट्रिक्ट कांट्रेक्ट सेंटर टोल फ्री नंबर -1950 अथवा 05442-253201 पर भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकता है।
जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया के हर चैनल की निगरानी की जा रही है। प्रिंट मीडिया के विभिन्न समाचार पत्रों में चुनाव प्रचार, पेड न्यूज, विज्ञापन आदि की जानकारी मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आय-व्यय को निर्धारित प्रारूप पर भेजी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम के प्रत्येक काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को आगाह किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें