फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों, शराब, भू और वन माफिया पर करें कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मातहतों को पशु तस्करों, शराब, वन और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी है। उन्होंने मुहर्रम, सावन, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी आदि को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध, कानून व्यवस्था के अलावा, मुहर्रम, कांवड़ यात्रा, जगन्नाथ यात्रा आदि की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पशु तस्करों, शराब, वन और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को चार्जशीट, मुकदमों खासकर महिला संबंधी अपराध के मामलों में मुकदमों के निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म जैसे मामलों में विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। इनामी बदमाशों पर नकेल लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने, निगरानी करने के साथ ही पुराने अपराधियों तथा हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी नगर नितेश सिंह, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ मनोज गुप्ता, मंजरी राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें