हलिया। स्थानीय देवरी उपकेंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवर अभियंता जगजीवन राम के नेतृत्व में टीम ने उत्तर देवरी गांव में पहुंचकर कटिया चोरी के मामले में 11 लोगों के विरुद्ध हलिया थाने में तहरीर दी। इस दौरान प्रताप सिंह, संतोष, विनय पांडेय, योगेंद्र पांडेय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।