अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. गोमतेश्वर पाल ने छात्राओं को शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विवेकानंद ने अपने भाषण से श्रोताओं का हृदय जीत लिया और पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, धार्मिक कट्टरता की आलोचना, असहिष्णुता, मतांधता और हिंसा की कड़ी निंदा की और कहा कि इन्हीं कारणों से मानवता को बहुत कष्ट सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की उदारता का संदेश देता है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. पूजा यादव, स्वयंसेविका सोनी यादव, अनुष्का गुप्ता आदि रहे।