फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बीटेक के छात्र की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र के लठीया सहजनी गांव निवासी बीटेक के छात्र की शनिवार को गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा है। लठीया सहजनी गांव के सत्यम मिश्रा (24) पुत्र बेचन मिश्रा गाजियाबाद में रह कर बीटेक की पढाई कर रहा था। रोजाना शाम को घर वालों से बात भी करता था। शुक्रवार की शाम को भी मोबाइल पर पिता से बात की थी। शनिवार की सुबह छात्र के कमरे का दरवाजा बंद मिला तो साथियों को कुछ शंका हुई। दरवाजा तोड़ कर देखा तो सत्यम कमरे में मृत पड़ा था। इसकी सूचना घर वालो को दी गई। सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को लाने के लिए गाजियाबाद के लिए निकल गए हैं। गांव के साथी आशु उपाध्याय व पुनीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बताया कि सत्यम काफी होनहार छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। गांव का हर कोई उसकी मौत पर स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें