फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीतापुर के निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
चुनार में ट्रेन से कटकर मृत रक्षित सिंह कि फाइल फोटो
विज्ञापन
जमुई रेलवे अंडरपास पुलिया के पास मिला शव
विज्ञापन

चुनार, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के जमुई रेलवे अंडरपास पुलिया के पास ट्रेन से कट कर सीतापुर में निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी रक्षित सिह (35) की मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव शुक्रवार की रात को रेलवे पटरी पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव पिता सुनील सिंह ने बताया कि रक्षित किसी काम से बाजार गया था। वह बाजार से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। रक्षित सीतापुर जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी थे। एक वर्ष पहले विभाग ने अनियमितता के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद से वह गांव पर ही रहते थे। वह घर से अपनी कार से निकले थे। देर रात पुलिस को अंडरपास पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर शव की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के ठीक सामने सड़क पर खड़ी कार के बारे में जानकारी ली तो शव की शिनाख्त हुई। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान किए। रक्षित पिता का इकलौती संतान थी। परिवार में पत्नी और एक चार वर्ष का पुत्र है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना पर पहुंचकर शिनाख्त कराई गई। इसकी शिनाख्त ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें