फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निलंबित शिक्षक को किया जाए बर्खास्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
​शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शनन करते सपा नेता और ग्रामीण। स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार के ग्रामीणों ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर निलंबित शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि निलंबित शिक्षक ने कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर लालगंज क्षेत्र में नौकरी कर रहा था। जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि निलंबित शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी के सह पर अभी आधा वेतन पा रहा है। एडीएम को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि उसे बर्खास्त किया जाए। अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मामले को उठाने का काम करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद मौर्या, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, अशोक यादव, रवि सोनकर, राजू सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें