विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा। चार-चार पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ रखा था, पर वह उनके चंगुल से छूटने का जबरदस्त प्रयास करता रहा । बड़ी मशक्कत के बाद कोतवाली से सरकारी बोलेरो मंगाकर कोतवाली भेजा गया । पर गाड़ी में बैठने के पूर्व उसने गाड़ी का दरवाजा भी तोड़ दिया । मन्दिर सुरक्षा प्रभारी सीपी पाण्डेय ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। व्यक्ति मन्दिर की छत पर संदिग्ध हालत में बैठा हुआ था । उससे जब पूछा गया तब उसने जो भी उत्तर दिया वह संतोषजनक नहीं था। पुलिस ने जब उसे अपने साथ चलने को कहा तब वह भागने का प्रयास करने लगा । प्रभारी के अनुसार अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है ।