फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबी फसलों का 15 दिनों में कराएं सर्वे : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को नरायनपुर विकास खंड के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा व बगही का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को गांव में ही रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करने तथा जो फसलें डूब गई हैं, उनका 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नकहरा गांव में ग्रामीणों से बात कर नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नाव संचालकों को निर्देशित किया क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं। उन्होंने ग्राम प्रधान को इस पर निगरानी रखने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने ग्राम बगही के लोगों बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी चुनार को निर्देशित किया स्टीमर (बड़ी नाव) में तेल आदि की कमी न होने पाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार नीरज पटेल से बाढ़ राहत प्रबंधन, बाढ़ चौकियों तथा नदी के कटान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के लिये राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
उधर, अपर जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में कुल 47 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें चार गांवों मुजेहरा कला, मुजेहरा खुर्द, हरसिंहपुर एवं मल्लेपुर में फसलें पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा 11 गांवों में आवागमन प्रभावित है। इसी तरह से 32 ग्राम पंचायतों में बाढ़ से केवल फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी ने जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले आदेश तक विद्यालयो को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक के सभी विद्यालयों में प्रभावी होगा। बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि बंद किए विद्यालयों में बच्चे नहीं आएंगे। वहां तैनात शिक्षक नजदीक के विद्यालय में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें