फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुरेश तिवारी अध्यक्ष और जितेंद्र बने सचिव

विज्ञापन
तहसील सदर के चुनाव में विजयी पदा​धिकारी। स्रोत- अ​धिवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
मिर्जापुर। तहसील सदर अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार को संपंन हुआ। सुरेश तिवारी अध्यक्ष बने बाकी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज उपाध्याय, सहायक चुनाव अधिकारी लाल बहादुर गौतम पूर्व अध्यक्ष, सहायक चुनाव अधिकारी संजय सिंह , अर्जुन प्रकाश यादव के निर्देशन में चुनाव संपंन हुआ। सुबह 10 बजे से शाम को चार बजे तक मतदान हुआ। कुल 91 मतदाताओं में 81 ने मतदान किया। शाम साढे चार बजे मतगणना शुरु हुई। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेश तिवारी ने 56 मत पाकर अपने निकतटम प्रतिद्वंदी अजय को 41 मतो से हराया। अजय को 15 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे आशीष को नौ मत मिले। अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन बिहारी राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, सचिव जितेंद्र प्रताप भारती, उपसचिव प्रशासन त्रिपुरारी उपाध्याय, उप सचिव प्रकाशन इंदर प्रीत सिंह को चुना गया। 16 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह क आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें