फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। कोन ब्लाक के श्रीपट्टी गांव में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक फर्जी मतदान के विवाद में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलसि ने लाठी भांज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान मारपीट करने वाले कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर साथ ले गई। श्रीपट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान चल रहा था। दोपहर में प्रधान प्रत्याशी के समर्थक फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव होने पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पथराव में दोनों पक्ष से छह से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस मारपीट कर रहे कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें