फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी गंगा के सामने गंगा तट पर पंचतत्व में विलीन हुए सुनील ओजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां क्षेत्र के गड़ौली धाम के संस्थापक और बिहार प्रांत के सह प्रभारी सुनील भाई ओजा बृहस्पतिवार को दोपहर में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार धाम के ही गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र विरल और छोटे बेटे रुत्विज ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके द्वारा गोद ली गई बेटी गंगा, पत्नी, बहुएं तथा जपा के कई पदाधिकारी, मंत्री व विधायक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सुनील ओजा को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


भाजपा के झंडे में लिपटा सुनील ओजा का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 11:30 बजे वाराणसी से गड़ौली धाम पहुंचा। यहां पार्थिव शरीर एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, कैबिनेट मंत्री रवींद्र जायसवाल, एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अलावा विधायकों व सांसद ने श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बेटी गंगा ने भी चरण छूकर अपने बापू को विदाई दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पास ही गंगा घाट पर सजाई गई चिता तक ले जाया गया। हर-हर महादेव आदि के जयकारों के बीच उनके बेटों विरल और रुत्विज ने चिता में आग लगाई। लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, ज्ञान प्रकाश दूबे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें