फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखे कुंए में कूद कर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के चकईपुर मोहाना मोहल्ले में शनिवार की रात अधेड़ महिला ने सूखे चुके कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

गिरजा देवी (50) पत्नी लाल मोहन निवासी चकईपुर मोहाना शनिवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर आंगन में जाकर सो गई। कुछ ही देर बाद वह उठी और आंगन से बाहर जाने लगी, तो पति ने आवाज दी, लेकिन उसने आवाज को अनसुना कर दिया और घर से कुछ ही दूर स्थित कुएं में जाकर कूद गई। 3 कुएं में पानी नहीं था। महिला के पीछे आ रहे उसके पति ने उसे कूदते देखा तो परिजनों को आवाज लगाते हुए कुएं के पास पहुंचा। कुएं में उतरकर महिला को बचाने की कोशिश की। घटना स्थल पुलिस चौकी के पास ही है तो पुलिस भी जल्द ही पहुंच गई। परिजनों के साथ मिलकर महिला को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम म के लिए भेज दिया। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पति लाल मोहन ने पत्नी को प्राय: स्वप्न देखने के बाद उलझन में हो जाने की बात कहते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें