फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की सफलता देश की जनता का निर्णय: हेमंत सोरेन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ रविवार को आस्था धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। वे पुरानी वीआईपी रोड से होते हुए मां के दरबार में पहुंचे। उस दौरान राजश्री आरती हो रही थी। मंदिर का कपाट बंद होने के कारण वे एक घंटे तक एक होटल में रुके रहे। मंदिर खुलने के बाद गणेश द्वार से होते हुए उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंच कर विधि विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने विंध्य कॉरिडोर के परकोटा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए वे हमेशा आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह महीने जेल में रहे हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत वे बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन और आशीर्वाद से बल मिलता है। उन्होंने कहा कि उनका जो संकल्प और लड़ाई है, उसे वे जारी रखेंगे। चुनाव में इंडी गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता का निर्णय है। देश की जनता को जो चीजें समझ आती हैं, उसके परिणाम भी हमें मिलते हैं। कहा कि देश की जनता का आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। विंध्य धाम में दर्शन-पूजन के बाद उनको अष्टभुजा डाक बंगले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिले के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से दर्शन-पूजन के दौरान आम श्रद्धालुओं को परिक्रमा पथ के बाहर रोका गया था। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने चुनरी देकर स्वागत किया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए। इससे पहले एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें