मिर्जापुर। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने छानबे विधानसभा उप चुनाव व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए शस्त्र धारकों को संबंधित थानाें अथवा शस्त्र के दुकान पर शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि शस्त्र के दुकानों पर जमा करने के बाद उसकी रसीद संबंधित थाने को अवश्य उपलब्ध करा दें। सभी थाना प्रभारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि सभी से शस्त्र लाइसेंस जमा कराएं। हाल के दिनों में किसी का रंजिशन बवाल, झगड़ा आदि हुआ है और संबंधित के पास शस्त्र लाइसेंस हैं तो दोनों पक्षों के लाइसेंस अवश्य जमा कराएं। यह भी कहा कि यदि कोई शस्त्र धारक बैंक अथवा किसी दुकान, प्रतिष्ठान व अन्य कहीं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है तो वह साक्ष्य के साथ संबंधित थाने में शस्त्र न जमा कराने के लिए आवेदन कर सकता है॒।