मिर्जापुर। अदलहाट थाने में तैनात एक उप निरीक्षक द्वारा पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने दो उप निरीक्षकों एवं एक आरक्षी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल भी किया है।
अदलहाट थाने में एक उप निरीक्षक भैया लाल तैनात हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे किसी से पैसे की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने उप निरीक्षक भैयालाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश भी दिया है। इसके अलावा उन्होंने उप निरीक्षक लल्लन यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भैंस, उप निरीक्षक महेंद्र पटेल को चौकी प्रभारी अदलपुरा का प्रभार सौंपा है। उन्होंने मुख्य आरक्षी अनिल कुमार यादव को पुलिस लाइन से हटाकर पुलिस चौकी गुरसंडी भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अदलहाट थाने में तैनात उप निरीक्षक किसी व्यक्ति से पैसे की डिमांड कर रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।