फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बांदा में तैनात उप निरीक्षक की कैंसर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के गोसीपुर गांव में उपनिरीक्षक भोला बिंद का बृहस्पतिवार की शाम शव पहुंचने पर कोहराम मचा गया। गोसीपुर निवासी उप निरीक्षक भोलानाथ बिंद कैंसर से पीड़ित थे। वाराणसी में इनका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। वर्तमान समय में बांदा के मरका थाना पर नायब दरोगा के पद पर तैनात थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मौत की खबर से पत्नी जिरावती देवी बेसुध हो गईं। भाई संजीत कुमार ने बताया कि दो महीने से इलाज चल रहा था। बुधवार की रात मौत हो गई है। क्षेत्र के हरगढ़ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें