मृतक उपनिरीक्षक अखंडानंद दुबे की फ़ाइल फोटो।
- फोटो : मां वैष्णो देवी के दरवार की ओर नाचते हुए जाते राजेश्वरानद व अन्य ।
मंझनपुर। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखंडानंद दुबे का शुक्रवार शाम निधन हो गया। सीने में अचानक तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर के थाना देहात के नौहा गांव निवासी अखंडानंद दुबे मंझनपुर कोतवाली में उप निरीक्षक थे। वह यहीं कस्बे में ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी ओसा चौराहा स्थित बैरिकेडिंग पर लगी थी। कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि काफी दिनों वह हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। शाम को ड्यूटी से कमरे में आने के बाद उन्हें अचानक उलझन के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई तो फोन कर उन्होंने कोतवाली से गाड़ी मंगवाई। एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी।