फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर के छात्रों ने तिरंगा बांटकर निकाली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजीव गांधी दक्षिणी परिसर व पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विद्यार्थियों व शिक्षकों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन, व्याख्यान संकुल, समस्त छात्रावासों, क्रीड़ा संकुल, शिक्षक आवासों समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र व पशु चिकित्सा विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रो. शाहिद परवेज के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने बेलहरा एवं आस-पास के गांवों में देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही तिरंगे का वितरण भी किया। लोगों को जागरूक कर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें