फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति की मांग की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का कहना था कि दो साल से छात्रवृत्ति नहीं आ रही है। इससे उनका पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना था कि छात्रवृत्ति मिलने से उनकी पुस्तकें मिल जाती थीं और अन्य कार्य भी हो जाते थे। महाविद्यालय में पुस्तकों की भी कमी है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से इस दिशा में अविलंब जरूरी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित करने की भी मांग की। उनका कहना था कि परीक्षाफल न मिलने के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। प्राचार्य प्रो. वीना देवी सिंह ने कहा कि छात्रोंं के मामले को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तक पहुंचा दिया गया है। इस दौरान अजीत सिंह, अर्श कक्कड़, चंद्रधर पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें