फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से लापता छात्र का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर खास गांव से एक सप्ताह से लापता छात्र का पता नहीं चल रहा। क्षेत्र के बरईपुर खास निवासी बाबूलाल का 14 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कक्षा नौ का छात्र है। रविवार को कोचिंग से घर आने के बाद घर से आधार कार्ड लेकर निकला और लापता हो गया। देर शाम जब किशोर घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। तीन दिन तक सारे रिश्तेदारों और अगल-बगल के शहरों में खोजबीन के बाद कहीं नहीं मिला तो पिता ने संतनगर चौकी पर बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर लापता पुत्र को खोजने की गुहार लगाई। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोर का पता लगाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें