कलवारी। कलवारी में सोमवार की सुबह बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई।
ममरी निवासी नेहा (16) पुत्री मंगला प्रसाद कक्षा 10 की छात्रा है। घर से साइकिल से पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। रास्ते में स्कूल के पास दीपनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा जमीन पर गिर गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।