फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में छात्र गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के मवई कलां स्थित पंचशील डिग्री कालेज के दो छात्रों के बीच मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस चार छात्रों को पकड़कर थाने पर लेकर गई। बिमौरी गांव निवासी छात्र बृजेश पांडेय व अहुगी कलां निवासी छात्र राहुल दूबे के बीच किसी बात को लेकर कालेज परिसर में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों छात्रों की ओर से उनके सहयोगी भी आ गए। दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे एसआई गंगासागर सिंह चार छात्रों को पकड़कर थाने लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें