हलिया थाना क्षेत्र के बरडिहा गांव में सोमवार को सुबह घर के पीछे लघुशंका करने गए छात्र को जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में दवा पिलाने के लिए करनपुर ले गए। जहां जवाब मिलने बाद मंडलीय अस्पताल ले जाते समय छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बरडिहा गांव निवासी प्रेमचंद्र (16) घर के पीछे लघुशंका करने गया था। वहां किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। उसने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में दवा पिलाने के लिए उसे करनपुर ले गए। जहां वैद्य ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर आए। प्रेमचंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह जूनियर हाईस्कूल सरहरा बटौआ में कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता किसान हैं। घर पहुंचने के बाद पिता दूधनाथ ने थाने में इसकी सूचना दी।