फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पश्चिम ओर मंगलवार को देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो देर रात उसकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी अभिनय विश्वकर्मा उर्फ मंटू (20) पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई रिंकू पंजाब में काम करते हैं। बड़े भाई रिंकू मंगलवार की शाम सात बजे ट्रेन से मिर्जापुर स्टेशन आने वाले थे। उन्हें लेने के लिए परिवार के लोग बाइक से गए थे। इस बीच अभिनय भी साइकिल लेकर घर से निकल गया। लोगों को लगा कि वह भी अपने बड़े भाई को लेने के लिए निकला है।
उधर, काफी देर बाद भी जब अभिनय घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। स्टेशन से घर आ रहे रिंकू से मोबाइल फोन पर पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी अभिनय से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद परिजन अभिनय की खोजबीन करने लगे। इसी दौरान सूचना मिली कि आमघाट रेलवे क्रसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसी युवक की मौत हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अभिनय मृत हाल में पड़े थे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। हादसे से लग रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभिनय विंध्यवासिनी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें