फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ड्रेस के लिये छात्र की पिटाई, परिजनों ने शिक्षक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तिसुही स्थित एक कान्वेंट स्कूल में शनिवार को परीक्षा के दौरान स्कूल ड्रेस न पहनने पर छात्र की पिटाई कर दी गई। जानकारी होने पर परिजनों ने भी शिक्षक को पीट दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला संसादिया निवासी इंटर का एक छात्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बिना ड्रेस पहने स्कूल गया। शिक्षक ने विरोध किया तो वह बहस करने लगा। छात्र ने शिक्षक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर परिजन आगबबूला हो गए। वह स्कूल पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें