फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेरों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए किया संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर उनका स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह पिछड़े सामाजिक न्याय के पुरोधा, कमेरों, पिछड़ों, दलितों, शोषित व मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली थी। इस दौरान वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। मुख्य अतिथि के रुप में ज्ञानचंद कनौजिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम लौटन बिदं ने किया तथा संचालन युवा नेता रामवृक्ष बिंद ने किया। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि फूलन देवी का आज जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि दस्यु सुंदरी फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को गाँव गोरहा का पूर्वा में एक मल्लाह के घर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में हुआ था। जिला अध्यक्ष रामलौटन बिंद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी हमारे जिले की दो बार सांसद भी रह चुकी थी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, भटौली जोन कार्यवाहक मनोज बिंद, राजेश मौर्य, अजय पाठक, राजेश, नंदलाल, आदि लोग उपस्थित रहें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें