फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस संबंध में बुधवार को लोहिया तालाब स्थित एक विद्यालय में केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें परीक्षा संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को बताया गया कि प्रश्नपत्रों के बंडल स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही स्ट्रांंग रूम से निकाले जाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था की जा रही है। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला और देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा के दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में ही स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और प्रश्नपत्र निकाला जाएगा। स्ट्रांग रूम की चाबी तीनों अधिकारियों के पास होगी। किसी भी अवस्था के लिए तीनों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस बार जिले में 117 केंद्रों पर 70675 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने परीक्षा संबंधी सभी जानकारी केंद्राध्यक्षों के साथ साझा की। कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष अपने केंद्र पर सीसीटीवी व वायस रिकार्डर की पुन: जांच करा लें। यदि कोई समस्या हो तो उसे समय रहते दूर करा लें। साथ ही राजकीय इंटर काॅलेज में बने नियंत्रण कक्ष के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिले के सभी 117 केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, सह केंद्राध्यक्ष व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें