फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैक्सीनेशन के लिए प्रयास करें प्रधानाचार्य

विज्ञापन
लालगंज के बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्यो की बैठक लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। तहसील मुख्यालय के 25 विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को बैठक कर वैक्सीनेशन, ऑनलाइन क्लास और मतदाता शपथ पत्र के मुद्दे को गंभीरता से लेने को कहा। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई बैठक में कर्तव्य निर्वहन पर जोर दिया गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर धर्मजीत सिंह ने प्रधानाचार्य की बैठक में बताया कि राष्ट्रीय दायित्व मतदाता संकल्प फार्मेट भरवाने के साथ शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करें। बताया कि 15 प्लस के सभी छात्र- छात्राओं को शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने की आवश्यकता है। साथ ही कोविड के दौर में ऑनलाइन क्लास विषय वार पढ़ाई नियमित चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को बताया कि बोर्ड परीक्षा और गृह परीक्षा में ऑनलाइन क्लास की मुख्य भूमिका है। रामपुर राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शुक्ला ने मतदाता संकल्प प्रपत्र के बारे में जानकारी ली। लहंगपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय की डा. सुषमा सिंह ने बताया कि मतदाता शपथ पत्र की सूचना गाइड लाइन से दी जाएगी। जिससे बच्चों के वैक्सीनेशन व टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाएगा। बैठक में कृष्ण देव पांडे, एकता सिंह, राजेश दुबे, रमेश कुमार, संदीप कुमार मिश्रा, श्यामधर मौर्य, रामचरित मौर्य, राम तीरथ सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें