फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारों में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बसकुडिया गांव निवासी जंगाली (35) मंगलवार की सुबह हल-बैल से खेत की जोताई कर रहा था। इसी बीच चार पट्टीदार पहुंचे और जंगाली की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मारपीट में मौत होने की सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले आए। जहां पर डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मारपीट में मौत की सूचना मिली थी । जांच पड़ताल में मामला मारपीट का निकला। कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें