फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, आज से कार्य बरिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहृन पर सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने मोर्चाघर स्थित सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। पूरे प्रदेश में मंगलवार से ही धरना मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहा है। हड़हाल का स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रभाव नहीं रहा, पर धरना दे रहे कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। एनएचएम संघ जिला प्रवक्ता शुभम मिश्र ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। इसमें विनियमितीकरण, वेतन विसंगति, सातवां वेतन का लाभ/जांब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, आउटसोर्सिंग नीति / समायोजन, बीमा पालिसी, आशा बहुओं का नियत मानदेय आदि मांगें है। मांगों के लिए प्रदेश स्तर पर एक सप्ताह से आंदोलन चल रहा है। फिर भी मांग पूरी नहीं की गई। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। सभी अपने अपने विभागीय उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर न करें। आपकी उपस्थिति हस्ताक्षर हड़ताल स्थल कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में ही होगी। प्रदर्शन करने वालों में मण्डल महामंत्री डा.अशोक प्रताप सिंह, डा. शालिनी सिंह, आशुतोष उपाध्याय, डा. अरुण वर्मा, सुचिता विश्वकर्मा, डा. रूपम, मनीष, कमलेश आदि लोग उपस्थित रहे। लालगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में हड़ताल का किसी प्रकार का कोई असर नहीं है। नियमित की तरह ओपीडी की जा रही है। टीकाकरण कार्य नियमित की तरह चल रहा है। अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि हमारे यहां हड़ताल का कोई असर नहीं है। हलिया, उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एनआरएचएम की हड़ताल का किसी प्रकार का कोई असर नहीं रहा नियमित की तरह ओपीडी की जा रही है। शेरवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में हड़ताल का कोई असर नहीं रहा, लेकिन संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवश्य हड़ताल पर जाएंगे। रोजाना की भांति नियमित रूप से ओपीडी एवं कोरोना वैक्सीन सुचारू रूप से चलता रहा। जिगना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर के चिकित्साप्रभारी डा. रत्नाकर मिश्र को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के निर्देश पर बीसीपीएम अश्वनी श्रीवास्तव, एएनएम शिखा पाल, स्टापनर्स आरती मौर्या, मृत्युंजय मिश्रा विश्वदीपक, एएनएम नीलम शुक्ला समस्त संविदा कर्मचारी ने बुधवार को दोपहर बाद लगभग पौने दो बजे ज्ञापन देकर हड़ताल पर जाने व कार्यबहिष्कार करने की बात कही है। संविदा कर्मी बृहस्पतिवार से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने धरना स्थल पर ही हाजिरी देंगें। चुनार, एनआरएचएम के आवाह्न पर आयोजित देशव्यापी हडताल का असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पर नजर नहीं आया। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य में जुटे रहे। विंध्याचल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में हड़ताल का किसी प्रकार का कोई असर नहीं रहा नियमित रूप से ओपीडी एवं कोरोना वैक्सीन सुचारू रूप से चलता रहा केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले विभिन्न गांव से मरीजों की ओपीडी में इलाज किया गया। अदलहाट, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदलहाट पर हड़ताल का कोई असर नहीं है। सभी कर्मचारी व चिकित्सक कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें